वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ रिलीज, प्रियंका सिंह की आवाज में छठी मईया की भक्ति

लोक आस्था और छठ महापर्व की भक्ति को समर्पित भोजपुरी छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। छठ पर्व पर आधारित यह गीत श्रद्धा, विश्वास और सूर्य देव की आराधना को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। गीत में गंगा किनारे छठ घाट का दृश्य, भोर की पवित्र बेला, जल में खड़े होकर सूर्य देव को पुकारना और फल-फूलों से सजे पूजा के प्रसाद की झलक दिखाई देती है। इसकी प्रस्तुति छठ व्रत की पारंपरिक पूजा और लोक संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को जीवंत करती है।

इस गीत को लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसमें अभिनेत्री प्रिया तिवारी अपनी अदाओं और छठ व्रत की पारंपरिक भावनाओं को प्रस्तुत करती नजर आ रही हैं। गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

गीत के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट नवतरन पांडे के निर्देशन में तैयार हुआ है। वीडियो का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है। डीओपी रवि राठौर और राहुल रॉय हैं। कोरियोग्राफी विक्की डीएस ने की है, जबकि एडिटिंग विक्की एस. राज और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ‘उगी हे सूरज देव’ के माध्यम से हमने छठी मईया और सूर्य देव के प्रति भक्तों की श्रद्धा को संगीत के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह गीत छठ व्रतियों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष जगह बनाएगा।”

गायिका प्रियंका सिंह ने कहा, “छठ गीत गाना मेरे लिए बेहद भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव है। ‘उगी हे सूरज देव’ में छठी मईया की भक्ति और सूर्य देव की आराधना को अपनी आवाज में प्रस्तुत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को इस गीत में छठ पर्व की आत्मीयता और श्रद्धा महसूस होगी।”

अभिनेत्री प्रिया तिवारी ने कहा, “छठ पर्व से हर किसी की भावनाएं जुड़ी होती हैं। इस गीत में छठ घाट की पवित्रता, व्रतियों की श्रद्धा और सूर्य देव की पूजा को पर्दे पर प्रस्तुत करना मेरे लिए खास अनुभव रहा। उम्मीद है कि दर्शक इस गीत को खूब प्यार देंगे।”

‘उगी हे सूरज देव’ छठ महापर्व की परंपरा, लोक संस्कृति और भक्ति भाव को समर्पित एक विशेष गीत है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के इस गीत को संगीत प्रेमी कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ रिलीज, प्रियंका सिंह की आवाज में छठी मईया की भक्ति